
कोरम के अभाव में स्थगित हुई अनुश्रवण समिति की बैठक।
दरभंगा: शुक्रवार को जिले के बेनीपुर प्रखंड सह अंचल अनुश्रवण समिति की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेनीपुर प्रखंड पंचायत समिति में कुल 23 सदस्य हैं जबकि 16 पंचायत में कुल 16 मुखिया वर्तमान समय में पंचायत एवं प्रखण्ड परामर्शी समिति के सदस्य के रुप में नामित है। इनमें पंचायत समिति के 8 एवं चार मुखिया ही बैठक में उपस्थित हो सके।
बैठक का शुभारंभ परामर्शी समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख मनोज मिश्र की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। इस बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें पंचायत समिति एवं मुखिया को मिलाकर कुल 14 सदस्य ही उपस्थित पाए गए। जबकि पंचायत समिति की बैठक के लिए 19 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
शुक्रवार की विशेष बैठक निवर्तमान प्रभारी अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा बाढ़ राहत सूची को अनुमोदन के लिए निर्धारित की गई थी। इस बीच मंगलवार को पूर्व अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा ने पुनः अपना पदभार ग्रहण किया और पदभार ग्रहण के साथ बाढ़ से हुई प्रभावित लोगों की सूची एवं क्षति का आकलन सर्वेयर द्वारा जो प्रस्तुत की गई थी, उसका अवलोकन किया गया। लेकिन ससमय बैठक की सूचना सभी सदस्यों को नहीं दिए जाने के कारण बैठक को लेकर संशय की
स्थिति कायम थी। परन्तु पदेन अध्यक्ष मनोज मिश्र द्वारा बैठक बुलाए जाने की निर्देश पर अंचलाधिकारी ने आज बैठक आयोजित की। बैठक के प्रारंभ में ही प्रमुख श्री मिश्र ने कोरम का अभाव बताते हुए बैठक को स्थगित कर दिया और अगली निर्धारित करने की घोषणा की । इस दौरान अंचलाधिकारी भुवनेश्वर जा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र, नप के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सहित पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

