
एकबार फिर ओमेगा के छात्रों ने दिखाया दम, जेईई मेन में 52 छात्रों को मिला 90 से अधिक पर्सेंटाइल।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के मिर्जापुर अवस्थित मिथिलांचल के सुप्रसिद्ध कोचिंग सेंटर ओमेगा स्टडी सेंटर के छात्रों ने एकबार फिर जेईई मेन 2021 के थर्ड फेज की परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया है। संस्थान के 52 बच्चों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक अर्जित किया है। इसमे गोपाल कुमार झा ने जहां सर्वाधिक 99.30 पर्सेंटाइल हासिल किया, वहीं सफी आजम का भी पर्सेंटाइल 99.03 रहा। इसके अलावा हिमांशु कुमार 98.83, पंकज कुमार 98.83, हर्ष कुमार 98.30, सोनू कुमार 98.15 एवं आशु ने 97.37 पर्सेंटाइल हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
इस बेहतरीन परिणाम के बाद ओमेगा स्टडी सेंटर में शनिवार को उत्सवी माहौल में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर सभी ने एक दूसरे को बधाईयां दीं। संस्थान के निदेशक, प्रबंध निदेशक, शिक्षक एवं छात्रों के चेहरे पर स्पष्ट रूप से विजयी मुस्कान दिख रही थी।
इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि लगातार दोनों लॉकडाउन के विषम
परिस्थितियों में भी ओमेगा के छात्रों ने ऑनलाइन के माध्यम से तैयारी की थी। इस लिहाज से बच्चों का यह प्रदर्शन काफी उत्साहवर्धक और सराहनीय है।
संस्थान के एमडी सुमित कुमार चौबे ने बताया कि संस्थान के शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन एवं बच्चों के कठिन परिश्रम की बदौलत ओमेगा ने पुनः सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पूरे बिहार में किसी भी कोचिंग के रिजल्ट का अनुपात ऐसा नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जेईई मेन के फरवरी एवं मार्च दोनों परीक्षाओं में छात्रों ने बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है एवं एडवांस केलिए क्वालीफाई किया है।
श्री चौबे ने संस्थान की सफलता का श्रेय बच्चों के मेहनत एवं शिक्षक गण विशेष कर मनीष पाठक, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, जोगिंदर कुमार एवं रोहित कुमार आदि के सटीक मार्गदर्शन को दिया।
उन्होंने आशा जतायी कि मिथिलांचल के अभिभावकों का विश्वास संस्थान पर यूँही बना रहेगा और संस्थान बेहतर से बेहतर परिणाम आगे भी देता रहेगा।
नये बैच के सम्बंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 9 एवं 16 अगस्त से 11वीं के छात्रों केलिए नये बैच की शुरुआत की जा रही है। इसमे 10वीं के परीक्षा परिणाम के आधार पर छात्रों को 100% तक की स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी।

