
कोविड गाइडलाइन के साथ स्कूलों में शुरू हुआ नौवीं एवं दसवीं के छात्रों का वर्ग संचालन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में स्कूलों में पढ़ाई बिल्कुल बन्द थी। पर नये गाइडलाइन के अनुसार शनिवार को नौवीं एवं दसवीं कक्षा के विद्यालय खुल गये एवं पठन पाठन का कार्य आरंभ हुआ।
शनिवार को शहर के एमएल एकेडमी में भी स्कूल खुलने पर छात्र छात्राएं पहुँचे थे। हालांकि प्रथम दिन होने के कारण संख्या काफी कम थी। फिर भी स्कूल प्रबंधन द्वारा कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन कक्षा संचालन के
दौरान दिखा। शिक्षक भी छात्रों को गाइडलाइन के पालन हेतु प्रेरित करते नजर आये। वर्ग में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर बिठाया गया। शिक्षक भी मास्क लगाकर क्लास लेते नजर आये।
विद्यालय खुलने पर छात्र भी खुशी जता रहे थे। उनका कहना था कि पढ़ाई ठप हो गयी थी और घर पर बैठे रहने से बोर भी हो रहे थे। स्कूल खुलने से काफी अच्छा लग रहा है।
वहीं शिक्षकों का भी कहना था कि प्रथम दिन होने के कारण छात्रों की संख्या कम थी। उम्मीद है कि धीरे धीरे से संख्या बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूल में कोविड गाइडलाइन का पालन फिलहाल सभी को करना होगा।

