
शिक्षक कॉउंसलिंग को लेकर केंद्रों पर दिखा भीड़भाड़ एवं अफरातफरी का माहौल।
दरभंगा: शहर के कई केंद्रों पर शिक्षक नियोजन को लेकर की जा रही काउन्सलिंग से सड़कों पर भी अच्छी खासी भीड़ जमी रही। साथ ही कई जगह अफरातफरी का माहौल भी दिखा।
कुछ ऐसा ही नजारा शहर के जिला स्कूल के समीप भी दिखा। सड़क पर जाम का नजारा ऐसा कि गाड़ियों को पास करने में पसीने छूट रहे थे। ऊपर से दूर दूर से आये अभ्यर्थियों में भी आक्रोश दिख रहा था। कई लोग दूसरे
जिले से भी आये थे। पर उन्हें विलम्ब हो जाने के कारण अंदर प्रवेश नही करने दिया गया। ये लोग भी अपनी मजबूरी और आक्रोश जता रहे थे। पर इनकी सुनने वाला कोई नही था।
वहीं कई अभ्यर्थियों को स्कूल की दीवालों को फांद कर भी अंदर प्रवेश करते भी देखा गया।

