
घर से बाजार निकले दो युवकों का सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा गांव में बीती रात बर्थडे का सामान लाने के लिए घर से निकले दो युवक विपुल कुमार और गुड्डू राम का शव रविवार की सुबह सड़क किनारे मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखा। दोनों युवक घर से सामान के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुचने पर काफी खोजबीन की गई। पर रात भर दोनो का कुछ पता नहीं चला। सुबह में खुटवारा के पास सड़क किनारे गड्ढे में दोनों युवक का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया औऱ पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
वही मृतक विपुल कुमार के भाई और भाभी का कहना था कि वह बाजार से सामान खरीदने गांव के ही गुड्डू राम के साथ निकला था। जब देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल पाया।
उन्होंने कहा कि आज विपुल और गुड्डू दोनों के शव पानी में मिले। उसकी बाइक सड़क पर पड़ी थी। मृतक के भाई ने अपने भाई के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि उसने पहले किसी से रंजिश होने से इनकार किया।
वही मौके पर पहुंची पुलिस मीडिया से कुछ भी कहने से बचते नजर आयी। दोनों शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

