Home Featured जतिन ने जेईई मेन में 99.78 परसेंटाइल लाकर रचा इतिहास, इलाके में खुशी की लहर।
Featured - मुख्य - August 8, 2021

जतिन ने जेईई मेन में 99.78 परसेंटाइल लाकर रचा इतिहास, इलाके में खुशी की लहर।

दरभंगा: मिथिला की भूमि ज्ञान की भूमि कही जाती है। समय समय पर इसकी झलक दिखती रहती है। इस मिट्टी की खूबी यही है कि यहां की प्रतिभा देश दुनिया ने जहां भी रहे, देश दुनिया में नाम रौशन करती रहती है।

ऐसे ही एक होनहार बालक की उपलब्धि ने उसके पैतृक गांव सहित पूरे इलाके को गौरवान्वित कर दिया है। आईआईटी जेईई मेन के थर्ड फेज के परीक्षा में मूलतः बहादुरपुर प्रखण्ड के श्रीदिलपुर निवासी हरिश्याम ठाकुर के पुत्र जतिन ठाकुर ने 99.73 परसेंटाइल हासिल किया है। जतिन की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

रिश्ते में जतिन के चाचा समाजसेवी पत्रकार चंदन ठाकुर ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि जतिन ने बारहवीं की पढ़ाई ग्रेटर नोएडा के डीपीएस से की है। उसने इस उपलब्धि को हासिल करने केलिए 12 घण्टे प्रतिदिन पढ़ाई की है। जतिन के बेहतर पढ़ाई केलिए ही उनका पढ़ाई दिल्ली एनसीआर में सेटल हुआ है। बचपन से ही मेधावी जतिन प्राइवेट ट्यूशन के अलावा सबसे अधिक स्वाध्याय पर केंद्रित रहा और इस सफलता को अर्जित किया।

चंदन ठाकुर ने बताया कि जतिन की इस उपलब्धि से पूरे ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे ग्रामवासियों की तरफ से जतिन को श्रीदिलपुर रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

Share