Home Featured रमेश चौधरी बने लोजपा के मनीगाछी प्रखंड अध्यक्ष।
Featured - मुख्य - August 8, 2021

रमेश चौधरी बने लोजपा के मनीगाछी प्रखंड अध्यक्ष।

दरभंगा: मनीगाछी प्रखंड में नेहरा निवासी रमेश चौधरी को लोक जनशक्ति पार्टी (चिराग गुट) के मनिगाछी प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई लोजपा की बैठक में इस आशय की घोषणा की गयी।

अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने के उपरांत रमेश चौधरी ने जिलाध्यक्ष सहित पूरे पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोजपा को मजबूत करने में अपना तन मन धन लगा देंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि मनिगाछी में लोजपा की मज़बूती केलिए उनके एवं उनकी पूरी टीम द्वारा गत विधानसभा चुनाव में भी कार्य किया गया था। उनकी टीम की मेहनत का परिणाम था कि पूरे जिले में दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में लोजपा की स्थिति सबसे मजबूत होकर उभरी थी।

मौके पर मौजूद लोजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर ने भी पाग माला पहना कर रमेश चौधरी को शुभकामनाएं दीं।

मौके पर रणधीर झा, राजकुमार झा, पूनम देवी आदि भी उपस्थित थीं।

Share