
15 अगस्त तक हर हाल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण करने का सांसद ने दिया निर्देश।
दरभंगा: रविवार को दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री केयर फंड से दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास 2000 एलपीएम एवं शिशु रोग विभाग के पास 1000 एलपीएम की क्षमता वाले बन रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और इसके निर्माण और संचालन हेतु कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दो दिन पूर्व जिलाधिकारी द्वारा बैठक कर स्थिति की जानकारी लेते हुए 15 अगस्त तक इसके निर्माण कार्य को पूर्ण कर लेने के निर्देश को दुहराते हुए कहा कि हर हाल में 15 अगस्त से पूर्व इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाए।
उन्होंने कहा कि निर्माण को लेकर संबंधित एजेंसी और अधिकारी विशेष ख्याल रखें। श्री ठाकुर ने कहा कि 2000एलपीएम वाले प्लांट का एसेंबलिंग का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा, इससे संबंधित इंजीनियर दरभंगा पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि प्लांट का अधिकांश सामान आ गया है तथा ऑक्सीजन टैंक भी 11अगस्त तक पहुंच जाएगा। वहीं शिशु रोग विभाग में 1000LPM क्षमता वाले बन रहे पीएसए प्लांट के सुपरस्ट्रक्चर का सिविल कार्य दो दिनों में पूरा कर प्लांट डिस्पैच रिक्वेस्ट भेजा जाएगा। आपूर्तिकर्ता ने एक सप्ताह के भीतर प्लांट लगाने की संभावना जताई है।
सांसद ने कहा की 2000 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट का
निर्माण एनआरएल और 1000 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट का निर्माण एनएचएआई और हाइट्स द्वारा किया जा रहा है।
सांसद श्री ठाकुर ने गायनी वार्ड परिसर में राज्य सरकार द्वारा निर्माण कराए जा रहे 280 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की इस प्लांट को कोरोना आईसीयू वार्ड से जोड़ा जाएगा। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निश्चेतना विभाग परिसर में स्थापित 20000 लीटर वाले क्रायोजेनिक प्लांट का भी निरीक्षण किया।
सांसद ने कहा की भारत सरकार पीएम केयर फंड से देशभर में कुल 1222 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की बिहार में इस योजना से कुल 62 ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लगभग 38150 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट का उत्पादन होगा। सांसद ने कहा की इससे लगभग 9 हजार बेड के ऑक्सीजन मांग को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा की भारत सरकार ने 15 अगस्त तक सभी ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।
सांसद श्री ठाकुर कोरोना जांच एवं टीकाकरण केंद्र के स्थिति और प्रगति से भी अवगत हुए। उन्होंने कहा की ज़िले में अब तक लगभग 1040000 लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। श्री ठाकुर ने कहा की दरभंगा में अबतक 1122388 लोगों का सैंपलिंग हो चुका है, जिसमें से 100246 लोग पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने कहा की वर्तमान में दरभंगा में कुल 22 पॉजिटिव केस है, जिसमें 6 दरभंगा ज़िला के और 6 अन्य जिला के है। सभी का उपचार चल है। उन्होंने कहा की पिछले एक महीने में 19486 एंटीजन टेस्ट और 14042 आरटीपीसीआर जांच किया गया है।
सांसद ने जिला में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा की देश में अबतक लगभग 50 करोड़ लोगो को टीका जा चुका है। देश में सभी लोगो का टीकाकरण जल्द हो इसके लिए भारत सरकार कृत संकल्पित है।
सांसद ने कहा की वर्तमान में ज़िला में कोवीड के कुल 1175 बेड, 522 ऑक्सीजन सिलेंडर और 40 वेंटीलेटर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कोरोना वार्ड में उपलब्ध सभी कोविड बेड को ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ने का निर्देश दिया।
सांसद ने संभावित तीसरी लहर को देखते हुए लोगो से कोविड प्रोटोकॉल के तहत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों को पालन करने, हमेशा मास्क पहनने एवं सभी लोगों से टीका लेने का आह्वान किया ।
निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ डॉ ओमप्रकाश गिरी, डॉ प्रभात कुमार, अरुण भारती, भाजपा जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली, उपाध्यक्ष अभयानंद झा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, युवा मोर्चा अध्यक्ष बालेंदु झा, पिंटू झा, शक्ति कुमार उपस्थित रहे।

