Home Featured तिरंगा यात्रा निकाल भाजयुमो द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ दिया गया एकता का संदेश।
Featured - मुख्य - August 9, 2021

तिरंगा यात्रा निकाल भाजयुमो द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ दिया गया एकता का संदेश।

देखिये वीडियो भी

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को दरभंगा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने किया। यह यात्रा शहर के शास्त्री चौक से शुरू होकर दरभंगा टावर चौक पहुँचा, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ यात्रा की समाप्ति की गयी।

इस यात्रा के सम्बंध में जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालयों में तिरंगा मार्च यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दरभंगा में भी सैकड़ों युवाओं द्वारा तिरंगा मार्च यात्रा निकाला गया।

इस यात्रा के उद्देश्य के सम्बंध में बताते हुए श्री झा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की आजादी केलिए जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ देश मे एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

Share