Home Featured बारिश में भी पैदल मार्च में डटे रहे एमएसयू के सेनानी, 8 सितंबर को कर दी एम्स के शिलान्यास की घोषणा।
Featured - मुख्य - August 9, 2021

बारिश में भी पैदल मार्च में डटे रहे एमएसयू के सेनानी, 8 सितंबर को कर दी एम्स के शिलान्यास की घोषणा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: घोषणा के वाबजूद वर्षों बीत जाने पर भी योजनाओं का घोषणा बनकर रह जाना कोई नयी बात नही। पर दरभंगा एम्स को लेकर क्रेडिटखोर नेताओं की हालत अब बिगड़ने लगी है। मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा शिलान्यास केलिए घर घर से ईंट जुटाने के अभियान ने काफी लोकप्रियता हासिल किया है। लोगों ने हर तरफ चर्चा का विषय बन चुका है।

इसी क्रम को आगे बढाते हुए सोमवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा एम्स के शिलान्यास की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। साथ ही शिलान्यास की तिथि भी घोषित कर दी गयी।

एमएसयू द्वारा शहर के कर्पूरी चौक से पैदल मार्च निकाला गया जो वीआईपी रोड होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा। सबसे बड़ी बात इस दौरान जमकर हुई झमाझम बारिश भी इनका हौसला नही तोड़ सकी। समाहरणालय के गेट पर पहुँच कर जमकर नारेबाजी की गयी। वहीं एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एम्स का शिलान्यास अब हर हाल में सरकार को करना होगा। सरकार के द्वारा अबतक कोई तिथि निर्धारित नही की गयी। इसलिए हमलोगों ने 8 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। 8 सितंबर को हर हाल में एम्स का शिलान्यास होकर रहेगा।

Share