
मखाना उद्योग को देखने पहुंचे मंत्री, जेब में पैसे नही रहने पर उधार में लिया एक किलो मखाना।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बिहार सरकार के उधोग मंत्री शाहनवाज हुसैन सोमवार को दरभंगा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सारामोहनपुर में चल रहे मखाना उधोग को जाकर देखा। मंत्री शहनवाज हुसैन मखाना को मशीन से तैयार होता देख हैरान हो गए। मंत्री करीब आधे से एक घंटे तक इस मखाना फैक्ट्री में अपना समय गुजारा और पूरे फैक्ट्री में घूम घूम कर बड़ी बारीकी से सभी चीज़ो को देखा और समझा। मखाना कारोबार में लगे उद्यमी भानु सरावगी ने मंत्री को पुरे कारोबार के बारे में बताया साथ ही इससे जुडी समस्या से भी अवगत कराया। मंत्री ने भी पूरा समय देकर न सिर्फ उद्यमी से बातचीत की, बल्कि वह काम कर रहे मजदूरों से भी बात की और यह जानने का प्रयास किया कि वे इस काम को कर कितना खुश है और उन्हें इससे कितना आमदनी होता है। मंत्री घूमते घूमते मशीन से तैयार हो रहे मखाना का स्वाद भी चखते रहे और प्रसंसा भी करते रहे। मंत्री इस मौके पर उद्यमी के यहाँ पहुंचकर मशीन से तैयार हो रहे मखाना के साथ साथ हाथ से भी मखाना तैयार करने की पुरानी परंपरा को देखा।
वही मीडिया से बात करते हुए मंत्री शहनवाज हुसैन ने बताया की मखाना न सिर्फ बिहार की तस्वीर बदल सकती है। बल्कि देश की भी तस्वीर बदल सकती है। मखाना बिहार के मिथिलांचल के बड़े हिस्से में होता है और यह
मखाना देश दुनिया में जाता है ऐसे में इसमें न सिर्फ रोजगार के साधन है, बल्कि आमदनी का भी एक बड़ा जरिया है। उन्होंने बताया की बिहार और केंद्र की सरकार मिलकर बिहार में उधोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और इस बार इस काम में बहुत तेज़ी आई है। उन्होंने मखाना उधोग से जुड़े युवा भानु सरावगी की तारीफ़ करते हुए कहा की बड़े स्कुल सिंधिया जैसे स्कुल का टॉपर छात्र नौकरी छोड़ अपना बिज़नेस मखाना से सुरु किया यह अपने आप में बड़ी बात है। यह बताता है की इसमें न सिर्फ पैसा कमाया जा सकता है बल्कि रोजगार सृजन भी किया जा सकता है। उन्होंने यह कह कर लोगो को हैरान कर दिया की जब उन्होंने ऑन लाइन मखाना खरीदा तो उन्हें दरभंगा का यही मखाना उन्हें मिला। और आज यहाँ आने का मौका मिला तो वे यहाँ तैयार हो रहे मखाने का स्वाद फैक्टी के अंदर लिया काफी स्वादिष्ट लगा और कुड़कुड़ा भी लगा उन्होंने मजाकिया लिहाज में कहा की उनके पास पैसा नहीं था फिरभी उधार में एक किलो मखाना खरीदे है जिनका पैसा दरभंगा के विधायक संजय सरावगी देंगे इसके अलावा उन्होंने किसी भी नेता को फ्री में मखाना नहीं देने की बात कहीं।

