Home Featured अगस्त क्रांति के अवसर पर किया गया पौधरोपण।
Featured - मुख्य - August 9, 2021

अगस्त क्रांति के अवसर पर किया गया पौधरोपण।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत बिठौली स्थित महेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को अगस्त क्रांति के अवसर पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।

पौधरोपण करते हुए जिलाध्यक्ष ने अगस्त क्रांति के अमर शहीद उमाकांत प्रसाद सिंह, रामा नन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह व राम गोविन्द सिंह की शहादत एवं महान क्रांतिकारी खुदी राम बोस के बलिदानों को याद कर कहा कि ब्रिटिश हुकूमत की दासता से मुक्ति दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय नौजवानों के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख चंद्र भूषण सिंह, वनपाल हरिवंश प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार, मंगनु राय, प्रकाश झा, वनकर्मी लक्षण मंडल, गणेश साह भी थे।

Share