Home Featured कोविड-19 टीकाकरण के लिए दरभंगा के जिलाधिकारी को मिला चैंपियन डीएम का ख़िताब।
Featured - मुख्य - August 10, 2021

कोविड-19 टीकाकरण के लिए दरभंगा के जिलाधिकारी को मिला चैंपियन डीएम का ख़िताब।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: यूं तो ख्यातियां मिलना दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम केलिए आम बात हो चुकी है। जनता के साथ साथ सरकार की नजरों में भी जिलाधिकारी अब चैंपियन बन गए हैं।

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में 01 जुलाई से  06 माह में 06 करोड़ वयस्कों को लगेगा टीका टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। दरभंगा जिला में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की निगरानी एवं अनुश्रवण में चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान दरभंगा में 06 माह में लगेगा 26 लाख वयस्कों को टीका के तहत दरभंगा जिले के सभी प्रखण्डों एवं शहरी स्थाई टीकाकरण केन्द्र ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब तक दरभंगा के 9 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा में कोविड 19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम को चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि पटना व पूर्वी चंपारण के डीएम को भी चैंपियन डीएम के ख़िताब से नवाजा गया है।

Share