Home Featured जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 05-05 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
Featured - मुख्य - August 10, 2021

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 05-05 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के 2705.35 करोड़ रुपये की 989 परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण अधिवेशन भवन पटना से किया गया।
बिहार चिकित्सा सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा दरभंगा जिलान्तर्गत गौड़ाबौराम प्रखण्ड आसी ग्राम में 1.27 करोड़ रुपये के लागत से बनने वाले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया गया।

इसके साथ ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सहित राज्य के 05 चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल यथा – पीएमसीएच, एनएमसीएच, एएनएमएमसीएच एवं जेएलएनएमसीएच में  8.60 करोड़ लागत से 1433 बेड पर मेडिकल गैस पाइप लाइन, बेनीपुर सहित बिहार के 37 अनुमण्डलीय अस्पताल में 20.75 करोड़ रुपये की लागत से कुल 2723  बेड पर मेडिकल गैस पाइप लाइन एवं डीएमसीएच सहित राज्य के 03 चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जिसमे पीएमसीएच व एनएमसीएच शामिल हैं, में 42.81 करोड़ रुपये की लागत से बने क्रायोजेनिक टैंक के माध्यम से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था का उद्घाटन किया गया।
कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, बेनीपुर,अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा नगर, केवटी, जाले, हायाघाट एवं बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 05-05  हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर एवं 01-01अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हायाघाट एवं तारडीह में 01-01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य का उद्घाटन, शिलान्यास, कार्यारंभ व शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का प्रसारण दरभंगा समाहरणालय के अंबेडकर सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान दरभंगा से जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, नगर विधायक संजय सरावगी, उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार डीपीएम (हेल्थ) विशाल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share