
कोविड-19 के मृतक को अनुग्रह अनुदान राशि एवं जीआर की राशि भुगतान को लेकर हुई बैठक।
दरभंगा: मंगलवार को समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में कोविड-19 के मृतक को अनुग्रह अनुदान राशि एवं जीआर की राशि भुगतान के लिए प्रभावित परिवारों का डाटा अद्यतन करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी संबंधित अंचलाधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा वैसे कोविड 19 के मृतक जो अन्य अंचल के हैं या जिनका पता नहीं लग रहा है, उनकी राशि जिला को लौटाने का निर्देश दिया गया।
अंचलाधिकारियों से वैसे बाढ़ प्रभावित गांव जो पानी से
घिरे रहे हैं, वहां के लाभुकों का डाटा जी आर की राशि भुगतान के लिए अद्यतन कर लेने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी सत्यम सहाय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, आईटी सेल की नोडल पूजा चौधरी उपस्थित थे।

