
भू-अर्जन के आदेश को शीघ्र निष्पादित करने केलिए उच्च न्यायालय द्वारा सराहे गये दरभंगा के डीएम।
दरभंगा: पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पटना द्वारा एनएचएआई(NHAI) सड़क संख्या- 527A से संबंधित सिडब्लूजेसी न0 8366/2021 मामले में उचैठ भगवती स्थान से सहरसा – सिंघेश्वर स्थान तक की सड़क में दरभंगा जिला में पड़ने वाली सड़क भाग, जो अधिकतर तारडीह अँचल में पड़ता है, में सड़क से संबंधित भू-अर्जन के मामले की प्रक्रिया का शीघ्र निष्पादन करवाने का आदेश दिया गया था।
इस आदेश को दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम द्वारा एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कर अधिगृहित की जानेवाली संबंधित भूमि का 3A (प्रारंभिक
अधिसूचना) भूमि राशि पोर्टल पर अपलोड करवा दिया गया। इसके आगे भू अर्जन की कार्रवाई यानी गजट का प्रकाशन एनएचएआई(NHAI) द्वारा किया जाना है।
शीघ्र एवं समय सीमा के अंदर भू अर्जन का कार्य निष्पादन करवाने केलिए पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्यागराजन एसएम के कार्य की सराहना की गई है।

