
डॉ0 आमोद कुमार झा बने आईएमए दरभंगा के सचिव, निर्विरोध हुआ चयन।
दरभंगा: एलोपैथिक चिकित्सकों के सबसे सशक्त एवं राष्ट्रव्यापी संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के दरभंगा जिला इकाई का चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। चुनाव परिणाम में जाने माने चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ0 आमोद कुमार झा को सत्र 2021 – 23 केलिए निर्विरोध रूप से सचिव चुना गया।
बता दें कि दरभंगा में आईएमए से करीब एक हजार वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सक जुड़े हैं।
नवगठित कमिटी के सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ आमोद कुमार झा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के रूप में डॉ0 रंजन कुमार राजन, बिल्डिंग्स कमिटी के चेयरमैन केलिए डॉ0 कन्हैया जी झा, संयुक्त सचिव केलिए डॉ0 भरत कुमार तथा केंद्रीय कमिटी के सदस्य के रूप में डॉ0 शीला साहू निर्वाचित हुए हैं।
अपनी प्राथमिकताओं के सम्बंध में डॉ0 आमोद कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके टीम की प्राथमिकता
सदस्यों को जनसरोकार के कार्यों से और अधिक जोड़ना, संगठन के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना, संगठन एवं आईएमए सदस्यों के प्रति आम जनमानस में विश्वास बढ़ाने केलिए उचित कदम उठाने के साथ ही संघर्ष केलिए सदैव तत्पर रहना होगा।
डॉ0 झा ने निर्विरोध चुनाव के लिए संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

