Home Featured चैंपियन डीएम के जिले में बिना टीका लगे भी टीकाकरण हो जाने का आ जाता है मैसेज!
Featured - मुख्य - August 10, 2021

चैंपियन डीएम के जिले में बिना टीका लगे भी टीकाकरण हो जाने का आ जाता है मैसेज!

दरभंगा: कोविड-19 टीकाकरण में बेहतरीन प्रदर्शन केलिए एकतरफ जहां दरभंगा के जिलाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चैंपियन डीएम का पुरस्कार दिया गया, वहीं उन्ही के जिले में टीकाकरण में अनियमितता की।शिकायत भी सामने आयी है।

दरअसल, पुरस्कृत जिले मे कोरोना का टीका दिये बगैर टीकाकरण हो जाने से सम्बंधित मैसेज एक परिवार को भेजे जाने का मामला सामने आया। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग पहले ही अपने लापरवाही को लेकर सुर्खियो मे रहा है। ताजा मामला बिरौल प्रखंड के इटवा शिवनगर का सामने आया है, जहां सत्रह जुलाई को टीकाकरण कैम्प मे स्थानीय ग्रामीण सुशील ठाकुर ने अपने पत्नी सहित दो बच्चे का चार आधार कार्ड जमा कर दोपहर बारह बजे से शाम पांच बजे तक अपना ब्यवसाय कार्य छोङकर पुरे परिवार इंतजार करते रहे, लेकिन टीकाकरण नही हुआ। उल्टे दस बजे रात मे चारो मोबाइल पर टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न होने संबंधी मैसेज जरूर भेज दिया गया।

मैसेज के बावत स्थानीय आशा से जब पीड़ित परिवार ने पूछा तो उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक से बात करायी। उन्होंने कहा कि हमलोग से गलती हुई है और आश्वासन दिया कि अविलम्ब आपको टीका मिलेगा। पीङित सुशील ठाकुर द्वारा कई दिनों तक इंतजार के बाद अंत मे थक हारकर जिलाधिकारी सहित तमाम स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को आवेदन समर्पित कर समुचित जांच व कारवाई की मांग सहित टीकाकरण कराने का अनुरोध किया गया है।

घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता सह अधिकवक्ता अजीत कुमार मिश्रा ने वॉयस ऑफ दरभंगा को बताया कि यह घोर लापरवाही है। साथ ही मानवता एवं मानवाधिकार के खिलाफ है। ऐसे फर्जीवारा मे शामिल कर्मियो को चिन्हित कर अविलम्ब कारवाई की जानी चाहिए।

Share