
स्वाधीनता के 75वें वर्षगांठ पर विद्यार्थी परिषद द्वारा चालाया जाएगा तिरंगा अभियान।
दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को जिले की विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि परिषद के राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन तिरंगा के तहत जिले में सैकड़ों स्थानों पर विद्यार्थी परिषद ध्वज फहराएंगे। प्रांत संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वाधीनता के 75वें वर्ष में अधिकतम गांवों में ध्वज फहराये जाएंगे। आजादी के बाद ऐसे सुदूर गांव जहां अभी तक झंडोत्तोलन नहीं हुआ है वैसे गांवों को चिन्हित कर झंडोत्तोलन करने का लक्ष्य विद्यार्थी परिषद ने तय किया है।
बैठक में विभाग संयोजक सुमित सिंह कहा कि एक कार्यकर्ता एक गांव ऐसा लक्ष्य लेकर कार्य करेंगे तो यह बहुत ही सुगमता से हो जाएगा और एक भी गांव छूटे ना, तिरंगा हमारा झुके ना इस उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अधिकतम जगह पर झंडोत्तोलन समाज के प्रबुद्ध जनों के द्वारा करने का निर्णय लिया है।
बैठक का संचालन करते हुए जिला संयोजक उत्सव पराशर ने मिशन देशभक्ति अभियान के विषय बिंदु को रखते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी हमारे आसपास ऐसे कुछ गांव हैं जहां तिरंगा 15 अगस्त को नहीं
फहराया जाता है। हमें ऐसे गांवों को चिन्हित करते हुए उन गांवों के समरस समाज के लोगों के माध्यम से झंडोत्तोलन करना है। हरिओम झा ने कहा कि हम सभी मिलकर आजादी के गौरवशाली पलों को याद करते हुए जिले के सभी गांवों में यह उत्सव की तरह मने ऐसा प्रयास करना चाहिए।
इस मौके पर अर्पण कुमार, सावन झा, राजीव कुमार, रवि यादव, राहुल सिंह, हरिओम झा, आर्यन सिंह, राकेश कुमार, राघव आचार्य, नितेश मिश्रा, नितेश झा, आनंद कुमार, प्रिंस चौधरी, वागीश कुमार झा, भैरव कुमार समेत विभिन्न इकाइयों एवं महाविद्यालयों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

