Home Featured नवनियुक्त डीआरएम आलोक अग्रवाल पहुंचे समस्तीपुर, बुधवार को ग्रहण करेंगे पदभार।
Featured - मुख्य - August 10, 2021

नवनियुक्त डीआरएम आलोक अग्रवाल पहुंचे समस्तीपुर, बुधवार को ग्रहण करेंगे पदभार।

दरभंगा: पूर्व मध्य रेलवे के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आलोक अग्रवाल मंगलवार को वाया पटना समस्तीपुर पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर डीआरएम प्रोटोकॉल रविंद्र किशोर झा ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर, मास्क एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया।

आलोक अग्रवाल इससे पहले रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में CMM/NFHAG/IRSS/RCF थे। वे बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक का प्रभार निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी से ग्रहण करेंगे।

इस अवसर श्री अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकता में दरभंगा में रेलवे संबंधी चल रहे कार्यो को अधिक तेजी से पूर्ण करवाने की बात भी कही।

Share