
Home Featured वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन।
वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन।
दरभंगा: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार 16 अगस्त को एमएमटीएम कॉलेज सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ0 बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाली इस
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा लोकसभा के सांसद गोपाल जी ठाकुर उपस्थित होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक संजय सरावगी की उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना के सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए इस सभा में सम्मिलित होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगाना एवं व्यक्तिगत दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

