Home Featured दरभंगा सहित उत्तर बिहार के 6 जिलों केलिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
Featured - मुख्य - August 14, 2021

दरभंगा सहित उत्तर बिहार के 6 जिलों केलिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी।

दरभंगा: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बिहार के उत्तरी भाग में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ जगहों पर 100 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में बेनीबाद में 100 मिमी, ढेंगब्रिज में 90 मिमी, बैरगनिया, त्रिवेणीगंज, कमतौल और जोकीहाट में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। बेलसंड और हायाघाट में भी 70 मिमी बारिश हुई है। भारी बारिश से इन इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

दरअसल मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय के तराई क्षेत्र की ओर शिफ्ट कर गई है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बिहार की ओर बना हुआ है। इन सबके प्रभाव से उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज और अररिया शामिल हैं। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की स्थिति अगले 24 घंटों में बनी हुई है। साथ ही पूर्वी चंपारण, सुपौल और पूर्णिया में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Share