
आवासीय बस्ती में सड़क किनारे अचानक हुआ गहरा गड्ढा लोगों केलिए बना कौतूहल का विषय।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शहर के वार्ड 46 अंतर्गत कबिलपुर सल्हेस स्थान के निकट सड़क के पश्चिम तरफ शनिवार को अचानक लगभग एक फ़ीट की गोलाकार चौड़ाई में गहरा गड्ढा बन गया। इस गड्ढे को देख आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित थे। इस गड्ढे की गहराई लगातार बढ़ती जा रही थी। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जबकि आसपास कहीं जलजमाव जैसा स्थल भी नही है।
वार्ड 46 के पार्षद राजू पासवान ने बताया कि लगभग 11 बजे उन्होंने देखा कि एक बच्चे का पांव उस गड्ढे में धंस गया था। उस बच्चे को निकाला गया और एक बांस डालकर गहराई मापा गया। करीब 8 से 10 फ़ीट तक की गहराई थी। धीरे धीरे गहराई बढ़ती जा रही थी। दिन के लगभग एक बजे तक गहराई 15 फ़ीट से ज्यादा हो गयी थी।
वार्ड पाषर्द ने बताया कि उन्होंने नगर अभियंता को इसकी सूचना दी है।
इसी दौरान वहां पहुंचे स्थानीय समाजसेवी सह जिला परिषद अध्यक्ष पति रामलखन पासवान ने बताया कि घर
से निकल कर जिला परिषद कार्यालय जा रहे थे तो उनकी नजर पड़ी। यह आवासीय बस्ती है। बच्चे खेलते रहते हैं। कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है। अतः निगम एवं जिला प्रशासन को शीघ्र इसपर संज्ञान लेना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया को भी फोन पर सूचना दी। श्री सुल्तानिया ने नगर आयुक्त से बात कर शीघ्र समाधान करवाने की बात कही।

