Home Featured लाल रंग वाले वामपंथियों का ही मिथिला क्षेत्र में नया रंग है पीला: बालेंदु झा।
Featured - मुख्य - August 16, 2021

लाल रंग वाले वामपंथियों का ही मिथिला क्षेत्र में नया रंग है पीला: बालेंदु झा।

दरभंगा: भाजपा युवा मोर्चा के दरभंगा जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने मिथिला क्षेत्र में पीला रंग को वामपंथियों का नया रंग बताया है। उन्होंने कहा है कि वामपंथियों ने अपना रंग बदल लाल से पीला कर लिया है और रोज नया नौटंकी करने लगा है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस नौटंकी का जवाब देना हम युवाओं की जिम्मेवारी है।

उपरोक्त बातें उन्होंने सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक के दौरान कहीं। हालांकि उन्होंने पीला रंग के साथ किसी संगठन का नाम नही लिया। पर बताते चलें कि इन दिनों मिथिला स्टूडेंट यूनियन एवं ब्राह्मण फेडरेशन, दोनों संगठनों के द्वारा पीले रंग का गमछा आदि उपयोग किया जाता है। साथ ही एकतरफ जहां एम्स को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन का आंदोलन जारी है, वहीं ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा भी आर्थिक आधार पर जनगणना एवं आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का टारगेट मिथिला स्टूडेंट यूनियन था या ब्राह्मण फेडरेशन अथवा दोनो, ये स्पष्ट नही हो सका।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।

दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा को एकजुट हो प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने का आवाहन किया। अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिबेश मिश्रा ने युवाओं को अपनी हुनर को पहचानने का सलाह दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने संगठनात्मक चर्चाएं की एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुँच प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजना की जानकारी देने की बात कही।

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने ने कौशल विकास योजना, हाइकोर्ट की एक बेंच एवं बाढ़ एवं जाम से मुक्ति की बात रखी। महामंत्री संगीत साह एवं उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश IT सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव चौधरी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जुड़कर पार्टी के प्रचार प्रसार करने की ज़िम्मेदारी दी।

बैठक में भाजपा की प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा, युवा मोर्चा के महामंत्री संगीत कुमार, घनश्याम कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश सुन्दरम, मुकेश महासेठ, मुचकुंद झा, सुधानन्दन झा, जय भारद्वाज, नितिन कुमार झा सहित सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

Share