
जल-जीवन-हरियाली को लेकर डीडीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक।
दरभंगा: सोमवार को समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली की योजनाओं की प्रगति एवं जल जीवन-हरियाली पोर्टल पर पूर्ण किए गए योजनाओं की प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की गई।
समीक्षा में सार्वजनिक जल संचयन संरचना यथा-तलाबों, पोखरों, आहरों, पईन का जीर्णोद्धार, जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई, सार्वजनिक कुओं को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार, सार्वजनिक कुओं व चापाकल के किनारे सोख्ता का निर्माण, छोटी-छोटी नदियों नालों एवं पहाड़ी
क्षेत्रों में जल संग्रहण हेतु चेक डैम का निर्माण, नए जल स्रोतों का सृजन, भवनों में छत वर्षा जल संचयन की संरचना का निर्माण, पौधशाला का सृजन एवं सघन वृक्षारोपण को लेकर समीक्षा की गई। वर्ष 2020-21 में ली गयी व पूर्ण की योजनाओं की जल जीवन हरियाली पोर्टल पर प्रविष्टि के अंतर को 20 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए।

