
मुरही लदे ट्रक से 210 कार्टून विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा कभी कभार किये जा रहे खेप जप्ती की कारवाई का एक और मामला सामने आया है।
दरअसल सोमवार की रात सिहवाड़ा थाना की पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के अतरबेल भड़वारा पथ पर रात्रि करीब 11 बजे पुलिस ने एक ट्रक रोका। तलाशी के दौरान उसमें 210 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। शराब को मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने शराब के साथ उक्त ट्रक, जिसका रेजिस्ट्रेशन नम्बर U P 7 5 M 6 0 1 था, को जप्त कर लिया। साथ ही ट्रक के चालक 35 वर्षीय प्रवीण कुमार एवं उपचालक 20 वर्षीय रोहित कुमार, दोनों को पुलिस ने हिरासत ले लिया है। दोनो उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले हैं।
ट्रक में रखे गये अंग्रेजी शराब की 180 एमएल की 8400 बोतल व 750 एमएल की 420 बोतल शराब के कार्टन के ऊपर मुरही का पैकेट लदा हुआ था। यूपी नंबर का ट्रक शराब लेकर हरियाणा के सोनीपत से चला था। चालक ने
बताया है कि उसके मालिक गाजियाबाद के दीपक कुमार ने बताया था कि नमकीन लदा ट्रक बिहार पहुंचाना है। ट्रक में लगे जीपीएस से उसका मालिक लोकेशन ट्रैक कर चालक को मोबाइल पर रूट बता रहा था। दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच- 57 पर अतरबेल चौक पर ट्रक को लेने जब कोई नही पहुंचा तो चालक को भरवाड़ा की ओर मुड़ने के लिए कहा गया। जैसे ही ट्रक अतरबेल-जाले पथ पर सिंहवाड़ा थाने के सामने पहुंचा। पहले से ट्रक का इंतजार कर रही पुलिस ने ट्रक को रोक कर जांच शुरू कर दी। शराब कहां पहुंचाना है वहां का फोन नंबर ट्रक चालक को नहीं दिया गया था। चालक ने बताया कि वह आपने मालिक के निर्देश पर ट्रक को चला रहा था।

