Home Featured सिक्की घास से बने लिफाफा एवं डाक टिकट का किया विमोचन।
Featured - मुख्य - August 24, 2021

सिक्की घास से बने लिफाफा एवं डाक टिकट का किया विमोचन।

दरभंगा: मंगलवार को डाक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में निदेशक शंकर प्रसाद, डाक अधीक्षक, उमेश चन्द्र प्रसाद व सहायक निदेशक प्रशासन पीटीसी जय प्रकाश ने सिक्की ग्रास कला उत्पाद व सिक्की प्रतीक चिह्न पर विशेष लिफाफा और डाक टिकट का विमोचन किया। डाक विभाग ने पांच रुपए का लिफाफा और पांच रुपए का डाक टिकट जारी कर सिक्की घास हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। अभी यह सिक्की घास हस्तशिल्प आधारित टिकट और लिफाफा की सिर्फ दरभंगा प्रधान डाकघर और लहेरियासराय डाकघर में बिक्री की जाएगी। इसके लिए अलग से विशेष काउंटर बनाया गया है। जहां से लिफाफा पर टिकट चिपकाकर कहीं भी पत्र भेजा जा सकता है। इससे सिक्की घास हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान उपस्थित डाक सेवा उत्तरी प्रक्षेत्र के निदेशक शंकर प्रसाद ने कहा कि सिक्की घास शिल्प सबसे लोकप्रिय हस्तशिल्प में से एक है, जो दरभंगा, मधुबनी समेत राज्य के कई जिलों में पाए जाने वाले विशेष प्रकार के घास से बनाया जाता है। सिक्की घास उत्पाद को वर्ष 2007 में जीआई टैग प्राप्त हुआ। यह उत्पाद प्राकृतिक, दस्तकारी, स्टाइलिश, आकर्षक, सुंदर और किफायती है। सिक्की से टोकड़ी, मूर्ति, बैग, थैला सहित दैनिक जीवन में उपयोग का सामान बनाया जाता है। यह बहुत ही उच्च गुणवत्ता का व्यापार है। यह पर्यावरण के अनुकूल है और वास्तविक हस्तशिल्प उत्पादों का पर्याय है।

इस अवसर पर मनोज कुमार, सौरव सुमन, राजीव कुमार झा, राजू कुमार झा, विनोद कुमार, डाकपाल गंगा नारायण मल्लिक, सुनील ठाकुर, अरुण कुमार झा, रंजीत कुमार, सोनी कुमारी, आशुतोष कुमार, संगीत कुमार, किशोर कुमार चौधरी, विद्यानंद सरस्वती, बिमलेंदु प्रसाद दास, राजकिशोर सहनी, सुनील कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, प्रेम कुंज दयाल आदि मौजूद थे।

Share