
आईएएस के ससुराल में चोरी, डॉग स्क्वायड, एफएसएल एवं तकनीकी सेल के साथ जांच में खुद जुटे डीएसपी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: इन दिनों दरभंगा में बन्द घरों में चोरी की घटना प्रायः देखने को मिलती है। कुछ तो पुलिस कम्प्लेन भी नही करते, कुछ करते भी हैं तो उनकी कम्प्लेन पुलिस फ़ाइल की एक रिकॉर्ड बनकर रह जाती है। चोरी आमजनता के घर मे हुई होती है तो पुलिस का रवैया भी आम ही होता है। पर यदि चोरी किसी बड़े रसूखदार अधिकारी के घर या उनके सगे संबंधियों के घर भी हुई तो फिर मामला खास बन जाता है। पूरा महकमा चोर को पकड़ने में एड़ी चोटी का जोर लगा देता है।
ऐसे ही एक हाई प्रोफाइल चोरी का मामला बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बरहेता मुहल्ले में सामने आया है। दरअसल, बरहेता में गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एमके दास के ससुराल से लाखों की चोरी हुई है। मामला सामने आने के बाद सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसमें पांच संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि, घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। हाईप्रोफाइल व्यक्ति से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बुधवार की सुबह मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बरहेता रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता व प्रधान सचिव के ससुर सुधीर कुमार के घर जांच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सदर एसडीपीओ की मौजूदगी में एफएसएल टीम में शामिल अधिकारियों ने कई साक्ष्यों को जुटाने का काम किया। ताला, आलमीरा, पलंग आदि जगहों से फिंगर प्रिट लिया। साथ ही घटना स्थल की फोटोग्राफी की। देर शाम टीम कई साक्ष्यों के नमूने लेकर वापस हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तकनीकी सेल को लगाया गया है। तकनीकी सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश
कुमार के नेतृत्व में टीम ने इलाके के कई सीसी कैमरा को खंगालने का काम किया। साथ टावर थम लेने का भी काम किया । मंगलवार को सदर एसडीपीओ ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल की जांच की थी। लेकिन, कोई खास सफलता नहीं मिली। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया।
बता दें कि प्रधान सचिव के ससुराल में सिर्फ सास-ससुर रहते हैं। 14 जुलाई को इलाज कराने के लिए दोनों व्यक्ति पटना गए थे। 24 अगस्त को वापस होने पर घटना की जानकारी मिली। चोरों ने उनके घर का आठ आलमीरा तोड़कर 60 हजार रुपये नकदी, दो स्मार्ट टीवी सहित लाखों के जेवरात, 40 बनारसी साड़ी, दस महंगे कंबल, घड़ी आदि कई सामान उड़ा ले गए हैं। गृहस्वामी के दोनों पुत्र विदेश में रहते हैं।

