
मदन सहनी ने घोषित नही होने दिया बहादुरपुर के सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित: हरी पसवान।
देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शुक्रवार को भाकपा माले की ओर से बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर देकुली – शंकर रोहार सड़क को उसमामठ चौक पर जाम किया गया। इस दौरान लोगों में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा था। लोगों द्वारा बार बार स्थानीय जदयू विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जा रहे थे।
इस दौरान माले नेता हरी पासवान ने कहा कि इस बार बाढ़ आए एक माह से अधिक बीत गया। लेकिन अभीतक प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों का सुधि लेने कोई नहीं आया।
माले नेता श्री पासवान ने स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री द्वारा डीएम एवं सीओ पर दबाव बनाकर पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित न करके चुनिंदा वार्ड को बाढ़ प्रभावित घोषित करवाया गया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सीओ चेतावनी देते हुए कहा कि मंत्री मदन सहनी के इशारे पर काम करना छोड़कर गांव गांव में घूम कर देखें और इंसाफ करें।
वहीं बसतपुर पंचायत की मुखिया कुमारी नीलम ने बताया कि बसतपुर पंचायत के गरीबों को हक दिलाने के लिए आज हमलोगों ने सड़क जाम किया है।इस सड़क जाम के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाए।
इस दौरान निकेश मांझी, विजय यादव, नंदू राम, ताहिर अंसारी, उपेंद्र पंडित, अर्जुन पासवान, सिकिंदर राम, रामदेव मांझी, श्री मांझी, मोहम्मद मुस्तफा आदि मौजूद थे।

