
पुलिस जीप का ब्रेक हुआ फेल, अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना की पुलिस की जीप थाने से कुछ ही दूर जाने के बाद बहादुरपुर से चट्टी चौक जाने वाले मुख्य सड़क पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गठ्ठे में पलट गयी। जीप चला रहे चालक एवं सवार पुलिस कर्मी किसी तरह पानी से बाहर निकल गये। गनीमत रहा कि चालक सहित सवार पुलिसकर्मियों को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। थोड़ी देर के बाद ही जेसीबी के मदद से पुलिस के जीप को गठ्ठे से बाहर निकलवा लिया गया और जीप को थाने परिसर में लगवा दिया गया।
मौके पर मौजूद एक चश्मदीद मो0 मुमताज ने बताया कि जीप में चालक सहित दो से तीन पुलिस कर्मी सवार थे।
सभी सुरक्षित निकल गए। किन्ही को ज्यादा चोट नहीं आयी। इसप्रकार एक बड़ा हादसा टल गया।
वही मौके पर मौजूद बहादुरपुर थाना के चौकीदार मनीष कुमार पासवान ने बताया कि गाड़ी में पहले से कुछ खराबी थी, जिसे ठीक करवाने के लिए चालक जीप को पुलिस लाइन लेकर जा रहा था। इसी बीच गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और जीप पलट गयी। लेकिन किसी को कोइ नुकसान नहीं हुआ। चालक भी सुरक्षित है।

