
दो दिनों से हुई लगातार बारिश में फिर बिगाड़ी डीएमसीएच की सूरत।
दरभंगा: जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने दरभंगा शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम के तैयारियों की पोल खोल दी, वहीं शहर के साथ साथ डीएमसीएच अस्पताल की भी सूरत बिगाड़ दी है। उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल कहा जाने वाला डीएमसीएच के आपातकालीन सेवा के साथ-साथ शिशु विभाग और मेडिसिन विभाग में घुटनो भर पानी लगा है। जबकि अस्पताल अधीक्षक का कार्यालय झील में तब्दील हो गया है।
वहीं पानी से दरभंगा मेडिकल कालेज भी अछूता नहीं रहा। कॉलज परिसर में भी घुटनो भर पानी अपना डेरा डाले है। अस्पताल परिसर से पानी निकालने के लिए
लगातार कई बड़े-बड़े पम्प सेट चलाये जा रहे है। ताकि जल्द से जल्द अस्पताल परिसर से पानी निकाला जाए, लेकिन एक तरफ पानी निकाला जा रहा है वहीं लगातार पानी बरसने के कारण समस्या कम नहीं हो रही है।

