Home Featured मिथिला विश्वविद्यालय में थर्ड पार्ट की परीक्षा शुरू।
Featured - मुख्य - August 28, 2021

मिथिला विश्वविद्यालय में थर्ड पार्ट की परीक्षा शुरू।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में डिग्री पार्ट थ्री (सत्र 2018021) के ऑनर्स विषयों की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई।

पहली पाली में ग्रुप ए के तहत भौतिकी एवं राजनीति विज्ञान एवं दूसरी पाली में ग्रुप डी के तहत एआईएच, वनस्पति विज्ञान, इतिहास एवं उर्दू विषय की परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर हुई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का जायजा लिया। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित की जा रही है।

परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक है। केंद्र स्तर से तथा सभी परीक्षार्थियों द्वारा एसओपी का अनुपालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसी परीक्षार्थी की कठिनाई देखने को मिलती है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला क्षेत्र में महारानी कल्याणी कॉलेज, एमएमटीएम कॉलेज, मिथिला महिला कॉलेज, गौरीशंकर ब्रह्मानंद बीएड कॉलेज, जहीर आलम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, फखरुद्दीन अली अहमद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एलके मिश्रा इंस्टीट्यूट, जाकिर हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज व गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बेनीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Share