Home Featured स्कोर्पियो की ठोकर से बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम, मुआवजा मिलने पर हटा जाम।
Featured - मुख्य - August 29, 2021

स्कोर्पियो की ठोकर से बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम, मुआवजा मिलने पर हटा जाम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी – शोभन बाईपास पर चांडी गांव के पास रविवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक बच्चे और एक युवक को रौंद दिया। इसमें बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, युवक का पैर टूट गया। मृत बच्चे की पहचान चांडी गांव निवासी मो0 कासिफ उर्फ अल्लाह रखा के आठ वर्षीय पुत्र हिदायत के रूप में की गयी है। घायल युवक मृतक के घर के पास का रहने वाला मो0 कमरे आलम का 28 वर्षीय पुत्र मो0 सफरे आलम बताया जाता है। वह रिश्ते में मृत बच्चे का चाचा लगता है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति से एक स्कॉर्पियो एकमी से शोभन की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बच्चा और युवक खड़े थे। वे स्कॉर्पियो की चपेट में आ गये। जब तक स्थानीय लोगों को घटना की भनक लगती, तब तक चालक स्कॉर्पियो लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एकमी चौराहे को जाम कर दिया। उनलोगों ने सड़क पर आगजनी भी की। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। साथ ही सड़क पर ब्रेकर की मांग भी उनलोगों ने की।

इस बात की सूचना बहादुरपुर थाने की पुलिस को मिली। बहादुरपुर व सिमरी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। अधिकारियों ने जाम हटाने के लिए आक्रोशित लोगों को काफी समझाया, परंतु वे जाम हटाने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान एकमी चौराहे के तीनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। बहादुरपुर के सीओ कमलेश कुमार ने मृतक के परिजन को जिला परिषद अध्यक्ष गीता देवी एवं अध्यक्ष पति रामलखन पासवान के हाथों चार लाख रुपये का चेक दिलवाया। उसके बादलोगों ने सड़क जाम हटाया। मृतक बच्चा माता – पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता परदेस में मजदूरी करते हैं। करीब 15 दिन पहले ही वे काम से लौटकर घर आए थे।

Share