
टिकट दलाली के आरोप में आरपीरफ ने तीन को किया गिरफ्तार।
दरभंगा: मंडल सुरक्षा आयुक्त समस्तीपुर ए के लाल की मॉनिटरिंग में आर पी एफ दरभंगा के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सकतपुर थाना अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया। निरीक्षक प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक चंदन कुमार, उप निरीक्षक एस के सिंह, प्रधान आरक्षी आर एन पांडेय, प्रधान आरक्षी जितेन्द्र कुमार, आरक्षी संतोष कुमार,आरक्षी संजय कुमार, एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के 05 जवान शामिल थे।
श्यामा टूर एंड ट्रैवल के संचालक विक्रम कुमार चौधरी, यह सकतपुर थाना क्षेत्र के कैथवार वार्ड एक निवासी
पशुपति चौधरी के पुत्र हैं। दूसरा आरोपी अमित वीडियो मिक्सिंग लैब के संचालक अमित कुमार सिंह है। यह सकतपुर नदियामि गांव के बच्चन सिंह का पुत्र है। वहीं, आर के इंटर प्राइजेज के संचालक राहुल कुमार लाल को भी पकड़ा गया है। यह सकतपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर वार्ड 6 निवासी नारायणजी लाल का पुत्र है।

