
प्रिंसिपल केएन मिश्रा को मिला डीएमसीएच के अधीक्षक का प्रभार।
दरभंगा: मगंलवार को डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ0 मणि भूषण शर्मा सेवानिवृत हो गए। पर उनकी जगह किसी नये अधीक्षक की पदस्थापना नही हुई है। अतः फिलहाल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार प्रिंसिपल डॉ0 केएन मिश्रा को ही दिया गया है। नए अधीक्षक कौन बनेंगे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पटना से पत्र देर शाम तक जारी नहीं किया गया। नये अधीक्षक की पदस्थापना तक डॉ0 केएन मिश्रा प्रभार में बने रहेंगे।

