Home Featured जाप कार्यकर्त्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस।
Featured - मुख्य - August 31, 2021

जाप कार्यकर्त्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया पार्टी का स्थापना दिवस।

दरभंगा: जन अधिकार पार्टी (लो) के 6वें स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष डॉ मुन्ना खान के रहमगंज स्थित आवासीय कार्यालय पर मंगलवार को जाप कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉ मुन्ना खान की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। 6वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं की ओर से पौधरोपण के साथ-साथ कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. खान ने कहा पार्टी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष, सेवक पप्पू यादव पिछले 3 महीने से भी ज्यादा समय से एक झूठे केस में उन्हें फंसाकर सरकारी तंत्र से द्वारा अपहरण कर लिया गया।लेकिन उनके कार्यकर्ता उनके प्रति समर्पित है। उनके बताए हुए रास्ते पर अग्रसर हैं। सेवक पप्पू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ में कमर भर पानी में डूबकर भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना, उनके साथ बांध पर उनके सुरक्षा के प्रति समर्पित रहना एक आदत सी बन गई थी। काेरोना काल में सड़क पर निकल कर लोगों को आर्थिक मदद देना दूसरे काेरोना काल लहर में लोगों के बीच दवा, ऑक्सीजन, एंबुलेंस मुहैया कराना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गई थी

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान एवं प्रधान महासचिव चुनमुन यादव, केलावा कई लोगों ने रक्तदान किया जाप के कार्यकर्ताओं में सुनील यादव, सोनू राम, दीपक झा कुणाल पांडे, काशिफ इकबाल, मोनू ब्रावो, अकलियत जिलाध्यक्ष, पप्पू सरदार, विभा देवी, भारती सिंह, चंद्रकांत सिंह, पुतुल बिहारी, नफीस खान, दस्तगीर अंसारी, डॉ वीरेंद्र पासवान, मिन्नतुल्लाह अंसारी सहित और करता मौजूद थे।

Share