
1 से 12 सितंबर तक चलेगी सीइटी-बीएड की आनलाइन काउंसिलिग।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय बीएड राज्य नोडल केंद्र ने दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री सत्र 2021-23 में नामांकन को लेकर बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 पास अभ्यर्थियों की आनलाइन काउंसिलिग एक सितंबर से शुरू की है।
जो 12 सितंबर तक चलेगी। सीइटी-बीएड 2021 की प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन काउंसिलिग एवं कालेजों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सभी सफल अभ्यर्थियों को काउंसिलिग की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। एक सितंबर से 12 सितंबर तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के साथ कालेजों का भी चयन करेंगे। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के समय ही कालेजों का चयन भी करना होगा।

