
शौच केलिए नदी किनारे गये अधेड़ की डूबने से मौत।
दरभंगा: मब्बी ओपी अंतर्गत मब्बी निवासी राजू महतो के पुत्र 50 वर्षीय शत्रुघ्न महतो का मौत नदी में डूबने से मंगलवार को हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शौच के दौरान नदी किनारे गया था, जहां नदी के जल स्तर बढ़े रहने के कारण वे थाह नहीं पाए कि कहां कितना पानी है। नदी के तेज बहाव में वे डूब गए।
काफी देर तक घर वापस नहीं आने के बाद परिजनों के द्वारा उसे खोजा गया। कुछ ग्रामीणों ने नदी किनारे जाते देखा था, वह बताया कि जिसके बाद परिजन को इन बातों का संदेह हुआ कि कहीं नदी किनारे डूबने से ही उसकी मृत्यु हो गई हो। मशक्कत के बाद नदी से स्थानीय गोताखोरों के द्वारा शव निकाला गया।
सूचना पर पूर्व प्रमुख सियाराम पासवान व दर्जनों वहां पहुंचकर स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी। ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

