Home Featured 6 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत।
Featured - मुख्य - August 31, 2021

6 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना अंतर्गत बिरौल पंचायत के रजवा निवासी उमेश राम की 6 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। वह आरती दोपहर के समय घर से बाहर निकली थी, कुछ समय के बाद जब उसकी खोजबीन हुई, तो घर में नहीं देखा गया। ऐसी स्थिति में चारों तरफ खोजने पर बाढ़ के पानी में डूबती नजर आई। आरती को परिजनों ने सीएससी लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुमार झा ने की।

Share