Home Featured ट्रक की ठोकर से रिक्शा चालक घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती।
Featured - मुख्य - August 31, 2021

ट्रक की ठोकर से रिक्शा चालक घायल, पीएचसी में कराया गया भर्ती।

दरभंगा:  अयाची मिथिला महिला कॉलेज बहेड़ा के निकट सोमवार की रात ट्रक की ठोकर से रिक्शा चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में डॉ. एजाज अहमद अंसारी ने घायल रिक्शा चालक धरौड़ा निवासी परमेश्वर दास को प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक परमेश्वर आशापुर से सवारी को उतारकर धरौड़ा आ रहा था। इसी बीच एक ट्रक चालक ठोकर मारकर फरार हो गया।

Share