
बैंक से घर जा रही महिला से बदमाशों ने झपटे रुपये।
बिरौल: बिरौल-कुशेश्ववर स्थान मुख्य सड़क पर स्थित पीएनबी शाखा से मंगलवार को राशि निकासी घर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये झपट कर फरार हो गये। घटना दिन के करीब 11 बजे की है। पीड़ित महिला पघारी गांव के महगु यादव की पत्नी लीला देवी ने थाना पहुंचकर आपबीती सुनायी। महिला ने बताया दो दिन पूर्व उनके पति ने महाजन का कर्ज चुकाने के लिए खाते पर 15 हजार रुपये भेजा था। घर से पांच हजार रुपये और लेकर बैंक से पैसा निकालने पहुंची थी। बैंक में ही एक युवक से पंद्रह हजार दो सौ रुपये का पर्ची भराया। कुछ देर बाद रुपये लेकर बाहर निकले तो कुछ ही दूर जाने पर युवक रुमाल में बंधे रुपये आकार का पोटली मेरे सामने गिरा दिया। पोटली उठाने के क्रम में बदमाश युवक 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। इधर सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।

