Home Featured रोटरी क्लब विद्यापति द्वारा श्यामा मंदिर परिसर में यात्री शेड का उद्घाटन।
Featured - मुख्य - September 2, 2021

रोटरी क्लब विद्यापति द्वारा श्यामा मंदिर परिसर में यात्री शेड का उद्घाटन।

दरभंगा: रोटरी क्लब विद्यापति की ओर से बुधवार को अपने चार्टर्ड डे एवं चार्टर्ड अध्यक्ष स्व0 प्रकाश कुमार के जन्म दिवस के अवसर पर श्यामा माई मंदिर प्रांगण में प्रकाश यात्री शेड का उद्धघाटन किया गया।

फीता काटकर इसका उद्धघाटन क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ0 एसके रॉय, निवर्तमान अध्यक्ष राघवेश नारायण एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ0 एके मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस शेड के बनने से दूर-दूर से आए माता के भक्तों को फायदा मिलेगा। क्लब के अध्यक्ष डॉ. एसके राय ने प्रकाश कुमार के क्लब के प्रति समर्पण और समाजसेवा को याद करते हुए इसका नाम प्रकाश यात्री शेड रखने की बात कही। मौके पर क्लब के सदस्य डॉ0 उद्भट मिश्रा, राकेश मिश्रा, आशीष सिंह, विकास, डॉ0 संजीव ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share