
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दरभंगा की दाे शिक्षिकाओं का हुआ चयन।
दरभंगा: देश के पहले उप राष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् व दार्शनिक डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस पर राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए दरभंगा जिले से दाे शिक्षिकाओं का चयन किया गया है।
चयनित शिक्षिकाओं में सिंहवाड़ा प्रखंड के अरई गांव स्थित मध्य विद्यालय की शिक्षिका भारती रंजन कुमारी एवं हायाघाट प्रखंड के हराैलपट्टी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका श्रुति कुमारी शामिल हैं।
डीईओ विभा कुमारी ने दोनों चयनित शिक्षिकाओं काे शुभकामना देते हुए कहा कि अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करने से और अच्छा करने के लिए प्रेरणा मिलती है। इससे दूसरे शिक्षक भी अच्छा करने के लिए प्रेरित होंगे।

