
दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक की मौत, दो घायल।
दरभंगा: बुधवार की देर शाम जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीएमपी-13 कैम्प के निकट दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सतघारा उघरा महापारा के राम इकवाल राय के पुत्र चंदन राय के रूप में की गया है। वहीं घायल मो. शौकत बहादुरपुर थाना क्षेत्र दिलावरपुर का तो दूसरा घायल मो. अन्ना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दोनार का रहने वाला है। दोनों घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

