Home Featured शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाएंगे संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी।
Featured - मुख्य - September 2, 2021

शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किये जाएंगे संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी।

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय गत वर्षों की तरह इस बार भी पांच सितंबर को अपने शिक्षकों, कर्मचारियों व पदाधिकारी को सम्मानित करेंगा। इसी निमित्त गुरुवार को कुलपति डॉ0 शशिनाथ झा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की विशेष बैठक की गयी।

बैठक में शिक्षक दिवस के अवसर पर होने वाले सम्मान समारोह समेत अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। चर्चा इस पर भी हुई कि इस कार्यक्रम को यादगार व बहुआयामी कैसे बनाया जाय।

मौके पर नवनियुक्त प्रतिकुलपति प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने भी कई अहम सुझाव दिए। तय हुआ कि इनके सुझावों को खास तबज्जो दी जायेगी। यह जानकारी देते हुए उपकुलसचिव प्रथम निशिकांत ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि शिक्षक दिवस पर एक कार्यरत शिक्षक, एक सेवानिवृत्त शिक्षक व एक शिक्षक पदाधिकारी के अलावा एक पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह कर्मचारी कोटि से एक सेवानिवृत्त व एक कार्यरत कर्मी भी सम्मानित होंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय में सम्मानित करने की यह परंपरा 2012 से ही जारी है।

Share