Home Featured सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत
Featured - मुख्य - September 2, 2021

सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत

अलीनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित चाय दुकानदार अजय यादव के पुत्र अंकित कुमार (12 वर्ष) की मौत गुरुवार की सुबह जहरीले सांप के डंसने से इलाज के क्रम में हो गई। बताया जाता है कि अहले सुबह सोयी अवस्था में ही अंकित को किसी जहरीले सर्प ने डंस लिया। इसके कुछ ही देर बाद वह दर्द से कराहने लगा और कुछ काट लेने की बात बतायी। तत्काल माता-पिता उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार शुरू हुआ और वैक्सीन लगाई गई। लेकिन गंभीर हालात देखकर उसे रेफर कर दिया गया। वहां से दरभंगा जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही माता-पिता सहित भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

Share