Home Featured पलंबर की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति का अनुमान।
Featured - मुख्य - September 2, 2021

पलंबर की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति का अनुमान।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भवानीपुर ब्रह्मस्थान के निकट बुधवार की देर रात पलंबर की दुकान में लगी आग से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुकान के बगल में स्थित तालाब व मोटर पंप की सहायत से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान संचालक सिंहवाड़ा के श्याम कमती ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दुकान में रखा पाइप व पलंबर का अन्य सामान जल गया है। अगलगी से लगभग 1.5 लाख की क्षति का अनुमान है।

Share