
हायाघाट विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा।
दरभंगा: हायाघाट प्रखंड की सिरनियां पश्चिमी विलासपुर पंचायत में बारिश के पानी से पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जिसका शुक्रवार को विधायक रामचन्द्र प्रसाद ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ भ्रमण किया। मौके पर विधायक ने कहा कि बारिश का पानी पूरे गांव में घुस गया है। जिससे आम जीवन लगभग 2 महीना से अस्त व्यस्त है। जिसके कारण आम लोगों को अपने परिवार एवं मवेशियों के साथ घर छोड़ कर रेलवे लाइन पर रहने पर मजबूर हैं। हायाघाट के ग्रमीणों के द्वारा विधायक को सूचना मिलने पर प्रभावित लोगों से मिले और समस्या का अवलोकन कर स्थिति से रूबरू हुए।
गांव में जल निकासी की समस्या है। इस दौरान विधायक ने उससे संबंधित पदाधिकारी से बात कर के स्थायी समाधान के लिए निर्देश दिए। विधायक ने बहेड़ी प्रखंड की रमौली एवं गुजरौली पंचायत के रमौली गांव के महादलित टोला का भी भ्रमण किया।
मौके पर युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, रसुलपुर के भावी मुखिया जनप्रतिनिधि धीरज पंडित, बहेड़ी के मंडल अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, अभिजीत यादव, भाजपा नेता हेमचंद्र सिंह, वरुण पासवान, राम सेवक भगत, आनंद सिंह, कांग्रेस नेता शादाब अतिकी, मो. नदीम, मो. नाईद, अफजल अहमद, समा नजर मौजूद थे।

