
सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत।
दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखंड के अन्तर्गत व कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार पंचायत के सिरहुल्ली गांव निवासी भुट्टू साह के 25 वर्षीय पुत्र सोगारथ साह की मौत शुक्रवार को विषैले सर्पदंश से हो गई। बताया जाता है कि सोगारथ दिन के एक बजे भैंस को चारा देने के लिए भूसा लाने गया था। भूसा उठाने के क्रम में भूसा में छिपे विषैले सांप ने डंस मार दिया। परिजन जब तक दरभंगा स्थित हॉस्पिटल पहुंचे, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

