Home Featured 17 नवंबर से आयोजित होगा मिथिला विभूति पर्व समारोह, एलएनएमयू के कुलपति बने मुख्य संरक्षक।
Featured - मुख्य - September 3, 2021

17 नवंबर से आयोजित होगा मिथिला विभूति पर्व समारोह, एलएनएमयू के कुलपति बने मुख्य संरक्षक।

दरभंगा: तीन दिवसीय 49वां मिथिला विभूति पर्व समारोह 17 नवंबर से आयोजित होगा। जिसकी तैयारी को लेकर एमएलएसएम कॉलेज परिसर में संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. बुचरू पासवान की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि 17, 18 एवं 19 नवंबर को तीन दिवसीय 49वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। समारोह का मुख्य संरक्षक एलएनएमयू के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया है।
जबकि महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, डाॅ. चन्द्र मोहन झा, विष्णु देव ठाकुर सहित केएसडीयू के प्रति कुलपति एवं एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य को संरक्षक बनाया गया है। वहीं आयोजन समिति के मुख्य सलाहकार पं कमला कांत झा, स्वागताध्यक्ष प्रजेश कुमार झा, स्वागत महासचिव प्रो. जीवकांत मिश्र व कोषाध्यक्ष डॉ. गणेश कांत झा बनाये गये हैं।

संस्थान की मुख्य पत्रिका अर्पण के संपादक की कमान डॉ. महेंद्र नारायण राम को दी गई। जबकि इसके सहायक संपादक प्रवीण कुमार झा बनाये गए। कवि सम्मेलन के प्रभारी हरिश्चंद्र हरित व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के प्रभारी मणिकांत झा बनाये गए। शोभा यात्रा का प्रभारी विनोद कुमार झा एवं प्रो. विजय कांत झा को बनाया गया है। विभिन्न सम्मानों के लिए पं कमला कांत झा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक भी कमलाकांत झा को बनाया गया है।

Share